Omicron Variant: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोम अब पूरी दुनिया को डरा रहा है. तेज़ी से फैलने वाले इस वेरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खतरनाक बताया है. दुनिया के तमाम देश इस वेरिएंट को लेकर सतर्क हैं. इस बीच कोरोना का ये वेरिएंट ब्रिटेन पहुंच गया है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है.

‘बीबीसी’ ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. जावेद ने कहा कि दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं और दोनों मरीज अपने-अपने घरों में क्वारंटीन में हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.

WHO ने सतर्क किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने माना है कि नया वेरिएंट ओमीक्रोन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. चिंता जताते हुए संगठन ने कहा है कि नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है. ये काफी खतरनाक है और दोनों टीका लगा चुके लोगों में भी संक्रमण होने का पता चला है. इतना ही नहीं इजरायल में नए वेरिएंट से संक्रमित हुए एक व्यक्ति को कोरोना टीकों के दोनों डोज के साथ तीसरी बूस्टर खुराक भी दी गई थी. वैज्ञानिक विश्लेषण कर रहे हैं और इस बात का पता लगा है कि नया वेरिएंट डेल्टा सहित किसी भी अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है. 

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी नए वेरिएंट की पहचान की गई है.

Farm Laws Repeal: कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर बोले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, इस कानून में थी क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता

Corona Review Meeting: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंधों की समीक्षा, कहा- सतर्कता की जरूरत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here