भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मैट के लिए टीम का ऐलान किया। चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को तीनों में से किसी टीम में जगह नहीं दी और कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रहेगी और उन्हें इस दौरे के लिए टीम में जगह मिल सकती है। रोहित की जगह लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में केएल राहुल को उप-कप्तान चुना गया है। रोहित इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट फैन्स को रोहित की इंजरी अपडेट के बारे में जानने का हक है।
MI ने शेयर किया रोहित का प्रैक्टिस वीडियो, BCCI पर भड़के फैन्स
बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के प्रोग्रेस पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर बनाए रखेगी।’ टीम घोषणा के कुछ देर बाद ही मुंबई इंडियंस ने दो पोस्ट शेयर कीं, जिसमें रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बाद गावस्कर ने रोहित के मामले में पूरी सफाई मांगी है। गावस्कर ने किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘हम टेस्ट मैचों की बात कर रहे हैं, जिसमें अभी करीब डेढ़ महीने का समय है।’
50 के बाद इमोशनल हुए मनदीप, कहा- पापा चाहते थे कि मैं नॉटआउट रहूं
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर वह मुंबई इंडियंस के लिए नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह किस तरह की इंजरी है। मुझे लगता है कि उनकी इंजरी को लेकर थोड़ी पारदर्शिता होनी चाहिए कि दरअसल दिक्कत है क्या, इससे लोगों को मदद मिलेगी।’ गावस्कर ने मयंक अग्रवाल का जिक्र किया, जो पिछले दो मैच में नहीं खेल सके हैं, लेकिन फिर भी तीनों फॉर्मैट की टीम में में उनका नाम शामिल है। गावस्कर ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट फैन्स को हक है कि उन्हें इस बारे में पता हो। फ्रेंचाइजी के बारे में हम जानते हैं कि वे किसी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त नहीं देना चाहती है, लेकिन बात यहां टीम इंडिया की है। भारतीय क्रिकेट फैन होने के नाते उनको यह जानने का हक है।’
AUS दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, केएल राहुल को मिला बड़ा तोहफा
रोहित शर्मा ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड में भी उन्हें टेस्ट सीरीज में पारी का आगाज करना था, लेकिन चोट के चलते वह सीरीज से बाहर हो गए थे। भारत को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम-
टी-20: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
वनडे: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शादुर्ल ठाकुर।
टेस्ट: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज।







