पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने शुक्रवार को अपने पूर्व साथी इमरान खान से माफी मांगी जिनकी कुछ दिन पहले उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर काम करने के तरीके की आलोचना की थी। अचानक से उनके रूख में बदलाव तब आया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मियांदाद के भतीजे फैजल इकबाल को घरेलू टीमों के लिए एक मुख्य कोच नियुक्त किया।
पढ़ें- मियांदाद ने इमरान को दिया चैलेंज, बोले- सियासत सिखाऊंगा
पहले कहा था- राजनीति में लूंगा एंट्री, सिखाऊंगा सबक
इससे पहले पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर इमरान को देश को धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- मैं भी उनमें शामिल था, जिन्होंने इमरान को देश का पीएम बनने में मदद की, लेकिन वह रास्ता भटक गए हैं और अपने देश धोखा दे रहे हैं। वह अल्लाह की तहर व्यवहार कर रहे हैं। जो मुल्क के लिए गलत होगा उसे मैं गलत कहूंगा।
उन्होंने कहा था- मैंने उनका कप्तान था, वह मेरे नहीं। मैं राजनीति में राजनीति में आऊंगा तब सिखाऊंगा कि वास्तविक राजनीति क्या होती है? राजनीति में आने के बाद सच को सच कहूंगा। बता दें कि 1992 वर्ल्ड कप का खिताब पाकिस्तान ने जीता था और इमरान खान कप्तान थे। जावेद मियांदाद भी टीम का अहम हिस्सा थे। वैसे इससे पहले इमरान भी जावेद की कप्तान में खेले हैं।
(भाषा के इनपुट के साथ)







