पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीजेपी नेता को अब Y+ की जगह Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। आपको बता दें कि मुकुल रॉय कृष्णानगर (उत्तरी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला टीएमसी उम्मीदवार कौशनी मुखर्जी से है।

पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में बीजेपी के कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इनमें टीएमसी छोड़ भगवा झंडा थामने वाले शुवेंदु अधिकारी, मिथुन चक्रवर्ती सरीखे नाम शामिल हैं।

एक दौर में तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं में शुमार रहे मुकुल रॉय को पार्टी ने कृष्णानगर उत्तर सीट से मैदान में उतारा है। यही नहीं उनके बेटे सुभ्रांशु को भी पार्टी ने उत्तर 24 परगना जिले की बीजपुर सीट से टिकट दिया है। पिता और पुत्र दोनों ने 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीत हासिल की थी। 2019 में ही मुकुल रॉय ने टीएमसी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

आपको बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 27 मार्च को 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं, पांचो राज्यों के एकसाथ दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here