भारत में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट अब यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहा है। यूरोपीय यूनियन की बीमारी नियंत्रण एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि आने वाले दिनों में 90 फीसदी नए केस डेल्टा वेरिएंट के होंगे। डेल्टा वेरिएंट को ही भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार बताया जाता है, जोकि बेहद संक्रामक है। भारत में एक दिन में 4 लाख से भी अधिक केस दर्ज किए गए थे।

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) की डायरेक्टर एंड्रिया एम्मोन ने कहा, ”बहुत संभावनाए हैं कि डेल्टा वेरिएंट गर्मियों में तेजी से फैलेगा। खासकर युवाओं में जो अभी टीकाकरण मुहिम में शामिल नहीं हैं। डेल्टा वेरिएंट दूसरे वेरिएंट्स के मुकाबले अधिक संक्रामक है और हमारा अनुमान है कि यूरोपीय यूनियन में अगस्त तक यह 90 फीसदी केसों के लिए जिम्मेदार होगा।”

ECDC का आकलन है कि डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) अल्फा वेरिएंट से करीब 40 से 60 फीसदी अधिक संक्रामक है। अल्फा वेरिएंट सबसे पहले यूके में मिला था। यूरोपीय यूनियन में अभी अधिकतर केस इसे वेरिएंट की वजह से हैं। एजेंसी ने कहा कि अगस्त की शुरुआत तक ईयू में 70 फीसदी केस डेल्टा वेरिएंट की वजह से होंगे जबकि महीने के अंत तक कुल केसों में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 90 फीसदी हो चुकी होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here