लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पिछले एक माह से चल रहे टकराव ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। भारतीय सेना के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ झड़प में भारत के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल) बी संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने बयान में कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान इलाके में 15-16 जून की रात झड़प हुई थी।
इस हिंसक झड़प के बाद देश की जनता में काफी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विशाल भारत संस्थान के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया और ‘धोखेबाज चीन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान उन लोगों ने चीन का झंडा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया।
Varanasi: People under the banner of an NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag & effigy of Chinese President Xi Jinping. #IndiaChinaBorder pic.twitter.com/lIwsOAavdS
— ANI UP (@ANINewsUP) June 17, 2020







