US-China: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा है कि चीन दक्षिणपूर्व एशिया में भारत और दूसरे देशों के लिए एक बड़ा खतरा है और इसलिए अमेरिका ने यूरोप से सेना हटाकर यहां तैनात करना शुरू कर दिया है।
Edited By Shatakshi Asthana | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- अमेरिका ने चीन को भारत, दक्षिणपूर्ण एशिया के लिए बताया खतरा
- चीन की हालिया गतिविधियों के चलते यूरोप से हटाई जा रही सेना
- सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है चीन का सामना
- साउथ चाइना सी में आक्रामक चीन, भारत संग सीमा पर घातक
वॉशिंगटन
एक ओर चीन ने भारत में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास तनावपूर्ण स्थिति को हवा दे रखी है, तो दूसरी ओर साउथ चाइना सी में भी आक्रामक रवैया अपना रहा है। कोरोना वायरस को लेकर भी दुनिया के सामने कड़े तेवर अपना रहा है। चीन की हालिया गतिविधियों के देखते हुए अमेरिका ने उसे इतना बड़ा खतरा करार दिया है कि यूरोप से अपनी सेना हटाकर एशिया में तैनात करनी शुरू कर दी है।
यूरोप से हटाई जा रही US सेना
चीन के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ ने चीन को भारत और दक्षिणपूर्व एशिया के लिए खतरा बताया है और कहा है कि उसकी वजह से अमेरिका ने यूरोप में अपनी सेना घटानी शुरू कर दी है। पॉम्पिओ से सवाल किया गया था कि जर्मनी में अमेरिकी सेना की टुकड़ी को क्यों घटा दिया गया। माइक ने कहा कि वहां से हटाकर सेना को दूसरी जगह तैनात किया जा रहा है।
थिओडोर, निमित्ज ने किया अभ्यास
‘कम्युनिस्ट पार्टी है खतरा’
माइक ने कहा, ‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ऐक्शन से लग रहा है कि वह भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपीन और साउथ चाइना सी में खतरा है। अमेरिकी सेना को हमारे वक्त की इन चुनौतियों से निपटने के लिए सही तरीके से तैनात किया गया है।’ पॉम्पिओ ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने दो साल में अमेरिकी मिलिट्री की तैनाती की रणनीतिगत तरीके से समीक्षा की है। अमेरिका ने खतरों को देखा है और समझा है कि साइबर, इंटेलिजेंस और मिलिट्री जैसे संसाधनों को कैसे बांटा जाए।
‘पूरी दुनिया कर रही है चीन का सामना’
इससे पहले पॉम्पिओ ने बताया था कि उन्होंने यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति चीफ जोसेप बोरेल के चीन को लेकर बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार किया है और इसके लिए वह जल्द ही यूरोप जाएंगे। पॉम्पिओ ने कहा कि यह अमेरिका नहीं है जो चीन का सामना कर रहा है, पूरी दुनिया चीन का सामना कर रही है। पॉम्पिओ ने कहा है, ‘मैंने इस महीने यूरोपियन यूनियन के विदेश मंत्रियों से बात की और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में बहुत सा फीडबैक मिला, कई तथ्य सामने आए जिनमें पीपल्स लिबरेशन आर्मी के उकसावे वाले ऐक्शन्स की बात थी। इसमें साउथ चाइना सी में उसकी आक्रामता, भारत के साथ घातक झड़प और शांतिपूर्ण पड़ोसियों के खिलाफ खतरे का जिक्र था।’
माइक पॉम्पिओ (फाइल फोटो)
रेकमेंडेड खबरें
Adv: बेड, गद्दे पर मिल रही 50% तक की छूट
गोवा में कोरोना के 44 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 995 हुई..
मेरठ: वेस्ट यूपी में लूट के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, ..
महाराष्ट्र में कोविड-19 से करीब 1,000 लोगों की मौत की सूचना ..
छत्तीसगढ़ में और 37 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि..
जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के 10 कर्मियों सहित 127 व्यक्ति को..
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत
प्रवीण तांबे ने सीपीएल ड्राफ्ट के लिए आवेदन किया, लेकिन पहले..
हमने ‘विजन डॉक्यूमेंट’ की 85 फीसदी घोषणाएं पूरी कीं : मुख्यम..
इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक से विभिन्न उत्पाद बनाने के लिये शुरू..
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में ये संकेत मिल रहे हैं तो बच्च..
Reliance Jio के धमाकेदार डेटा पैक, 51 रुपये से शुरू, 240 जीब..
नई Honda City जल्द होगी लॉन्च, 5 हजार रुपये में कर सकते हैं ..
Hero Electric का नया ऑफर, ई-स्कूटर पर 4 हजार रुपये तक की छूट..
उत्तेजित हुए बिना मैस्टरबेशन करता हूं तो इरेक्शन हो जाता है,..







