दिल्ली पुलिस ने किसानों द्वारा किए गए ‘भारत बंद’ के मद्देनजर बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन का यह 13वां दिन है, इसे के चलते कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार सुबह से ही दिल्ली पुलिस भीड़-भाड़ वाली जगहों, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग कर रही है। दिल्ली से सटे जिन बॉर्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वहां भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अभी तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं बताई गई है।
नई दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसानों ने सुबह 11 बजे से भारत बंद का आह्वान किया है। हमनें हमारे लोगों को शहर के साथ-साथ सीमाओं पर भी तैनात किया है। ट्रैफिक की स्थिति पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। हम बाजार और अन्य क्षेत्रों की निगरानी रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
Heavy deployment of security at Singhu border (Haryana-Delhi border). The farmers’ protest at the border entered 13th day today.
Farmer Unions have called #BharatBandh today, against the Central Government’s #FarmLaws pic.twitter.com/8KA6gam3oJ
— ANI (@ANI) December 8, 2020
सीमाओं के अलावा, करोल बाग, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक और सरोजनी नगर जैसे बाजारों में मंगलवार सुबह पुलिस की तैनाती देखी गई। पुलिस, भारत बंद के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों पर भी पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित कर रही है।
सोमवार को किसान समूहों ने कहा था कि उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच ही भारत बंद करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं और शादियों में भाग लेने वालों को हड़ताल के दौरान भी आने जाने की अनुमति होगी।
Officers are making the rounds in their respective areas & ensuring that no one imposes Bandh forcibly. Everyone has been instructed to ensure security of railway stations, bus stands, metro stations & autos. We’ll strictly deal with anyone who takes law in their hands: Addl CP https://t.co/27GVK9ll8S
— ANI UP (@ANINewsUP) December 8, 2020
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि वे उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो बंद के दौरान यातायात या लोगों की आवाजाही को बाधित करने या दुकानों को बलपूर्वक बंद करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सीमाओं और शहर की सड़कों पर लगभग 4,000 ट्रैफिक पुलिस और हजारों को सिक्योरटी के लिए तैनात किया जाएगा।
दिल्ली-NCR में भी दिखने लगा भारत बंद का असर, यूपी गेट पर चक्का जाम
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, एसएन श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पूरे शहर में सीआरपीसी की धारा 144 और लोगों के इकट्ठा होने पर रोक पहले से ही लगा दी गई है।
Bharat Bandh: Paramilitary personnel asked to ‘exercise restraint’ as ‘some elements can create problems for forces’
Read @ANI Story | https://t.co/qbKjO7bRlb pic.twitter.com/RiFiqs5nM3
— ANI Digital (@ani_digital) December 8, 2020
उन्होंने कहा कि हमारी अधिकतम फोर्स सड़कों पर होगी, देशव्यापी हड़ताल के लिए एक ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही ध्यान में रखी गई है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: भारत बंद कितने बजे से और कहां दिखेगा असर, किसका समर्थन और कौन अलग, यहां जानें हर सवाल के जवाब







