कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश में लगातार टेस्टिंग की संख्या में भी इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालयल के सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 6.6 लाख से अधिक परीक्षणों सहित देश में अब तक 2 करोड़ से अधिक COVID19 टेस्ट किए गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस से आधा सक्रिय मामलों की संख्या है। उन्होंने कहा कि पहले लॉकडाउन के बाद से कोरोना का मृत्यु दर सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव के मुताबिक, कई राज्यों ने अपनी टेस्टिंग क्षमता (आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग) में वृद्धि की है। 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख जनसंख्या पर प्रति दिन 140 से अधिक टेस्ट किए जाते हैं। गोवा, दिल्ली, त्रिपुरा और तमिलनाडु ने अपनी परीक्षण क्षमता में वृद्धि की है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here