विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने शुक्रवार को कहा कि भारत की कोविड-19 स्थिति चिंतित कर रही है जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा। घेब्रेयियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन सांद्रक, अस्थायी एवं चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है।

विश्व निकाय के महानिदेशक ने दैनिक मीडिया संवाद में कहा, भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।

शुक्रवार को 3 लाख 43 हजार केस
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3 लाख 43 हजार 144 नए मामले आए। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 हजार 582 नए मामले आए। इसके बाद केरल में 39 हजार 955 और कर्नाटक में 35 हजार 297 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के लिए 31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और सकल संक्रमण दर थोड़ा बढ़कर 7.72 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, दैनिक संक्रमण दर में थोड़ी गिरावट आई है और यह 20.08 फीसदी हो गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here