भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा। इस दिन सेंसेक्स पहली बार सेंसेक्स 60 हजार अंक के स्तर को पार किया तो वहीं निफ्टी ने भी नए रिकॉर्ड स्तर को टच किया है। एक तरफ भारत का शेयर बाजार गुलजार है तो वहीं पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट जमीन पर रेंगता नजर आ रहा है। 

शुक्रवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) में 338 अंकों की गिरावट आई है और ये 45 हजार अंक के नीचे बंद हुआ। 15 सितंबर तक KSE-100 इंडेक्स 47 हजार 300 अंक के पार कारोबार कर रहा था। मतलब 10 दिन से भी कम समय में KSE-100 को 2000 अंकों से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

वजह क्या है: स्थानीय मीडिया में एक्सपर्ट ने बताया है कि केएसई-100 इंडेक्स में भारी गिरावट के पीछे मुख्य कारण बेंचमार्क ब्याज दर में वृद्धि है। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने रेपो रेट में 25 बेस प्वाइंट की वृद्धि की घोषणा की है। इसके बाद से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। 

इसके अलावा पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन की देश की इकोनॉमी के हालात को लेकर दिए गए बयान का भी असर हुआ है। हाल ही में शौकत तारिन ने कहा है कि हीट करती पाकिस्तान की इकोनॉमी को ठंडा करने के उपायों पर काम हो रहा है। इस वजह से निवेशकों के बीच निराशा का माहौल है। वहीं, चीन की रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की आशंका ने भी केएसई-100 इंडेक्स को प्रभावित किया है।

Share market updates: सेंसेक्स पहली बार 60 हजार अंक के पार हुआ बंद, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, 18 हजार अंक से चंद कदम दूर

ऑल टाइम हाई पर भारतीय बाजार: भारतीय शेयर बाजार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,333 के उच्चतम स्तर पर था तो निफ्टी 17,947.65 अंक के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा।  सेंसेक्स 163 अंकों की बढ़त के साथ 60,048 और निफ्टी 30.25 अंकों की तेजी के साथ 17853 अंक पर बंद हुआ है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here