सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप अगर इस वीडियो को देखेंगे तो हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में कुत्ता अपने खाने के बर्तन में खाना न दिखने पर गुस्सा करता हुआ नजर आता है, गुस्से में यह कुत्ता खूब जोर जोर से भौंकता है। कुत्ता तब तक भौंकता ही रहता है जब तक उसके बर्तन में खाना नहीं डाल दिया गया।

 कुत्त के इस फनी वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण अंगुसामी (IFS Officer Praveen Angusamy) ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में खाने के खाली बर्तन को देखकर कुत्ता दोर-जोर से भौंकता है औऱ फिर खआली बर्तन को लेकर मालिक के पास फेंक देता है, जिसके बाद वह फिर भौंकने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानों कुत्ता मालिक खाना देने के लिए कह रहा हो।

आईएफएस ऑफिसर प्रवीण अंगुसामी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भूख लगने के आधे सेकंड बाद मेरा रिएक्शन…’

यहां देखें वीडियो- 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here