आयात शुल्क कम किए जाने संबंधी अफवाहों के झूठा साबित होने से विदेशों में खाद्य तेलों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए जिसकी वजह से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को घरेलू तेल तिलहनों के दाम में भी नरमी रही। इसकी वजह से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला तथा पाम एवं पामोलीन तेल कीमत गिरावट के साथ बंद हुई।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: अब मुंबई में पेट्रोल हुआ 100 के पार, अब किस शहर में शतक लगाएगा Petrol
बाजार सूत्रों का कहना है कि तेल- तिलहन बाजार में झूठी अफवाहों के कारण किसानों, उत्पादकों और उद्योग सभी को नुकसान होता है। ऐसे में सरकार को अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटना चाहिये। देश को यदि विदेशी खाद्य तेल कंपनियों की मनमानी से बचाना है तो तेल तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना जरूरी है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
- सरसों तिलहन – 7,350 – 7,400 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली दाना – 5,820 – 5,865 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,305 – 2,335 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 2,315 -2,365 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,415 – 2,515 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 15,000 – 17,500 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,750 रुपये।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 11,750 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,650 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,600 रुपये।
- पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 (बिना जीएसटी के)
- सोयाबीन दाना 7,750 – 7,850, सोयाबीन लूज 7,650 – 7,700 रुपये
- मक्का खल 3,800 रुपये







