विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली तेल तिलहन और कच्चा पामतेल कीमतों में सुधार दिखा। तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 2.5 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत का सुधार आया जिसकी वजह से सीपीओ तेल कीमत में सुधार देखने को मिली। वहीं इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। आज तुअर की दाल 250 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये, मूंग मोगर 100 रुपये एवं उड़द मोगर 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से बस 2.62 रुपये दूर, आज फिर बढ़े रेट
उन्होंने कहा कि सरसों की अगली फसल आने में 15-20 दिन का समय रह गया है और इस बार बम्पर फसल की उम्मीद की जा रही है। लेकिन बाजार में पुराने सरसों की मांग होने से सरसों दाना और उसकी तेल कीमतों में पर्याप्त सुधार देखने को मिली। उन्होंने कहा कि निर्यात की मांग होने के कारण मूंगफली दाना और उसके तेल कीमतों में भी पर्याप्त सुधार आया। सूत्रों ने कहा कि कच्चे सोयाबीन तेल की देश में आपूर्ति इस बार गुजरात की जगह मध्य प्रदेश से हो रही है और यहां से गुजरात को भी कच्चे सोयाबीन तेल की आपूर्ति की जा रही है।
बृहस्पतिवार को थोक भाव (रुपये प्रति क्विंटल) इस प्रकार रहे
- सरसों तिलहन – 6,175 – 6,225 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
- मूंगफली दाना – 5,590- 5,655 रुपये।
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,000 रुपये।
- मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,240 – 2,300 रुपये प्रति टिन।
- सरसों तेल दादरी- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
- सरसों पक्की घानी- 1,900 -2,050 रुपये प्रति टिन।
- सरसों कच्ची घानी- 2,030 – 2,145 रुपये प्रति टिन।
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 11,100 – 15,100 रुपये।
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,100 रुपये।
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,700 रुपये।
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,900 रुपये।
- सीपीओ एक्स-कांडला- 9,800 रुपये।
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,200 रुपये।
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,300 रुपये।
- पामोलिन कांडला 10,550 (बिना जीएसटी के)
- सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,675- 4,725 रुपये, लूज में 4,525- 4,560 रुपये
- मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
इंदौर में तुअर, उड़द के भाव में वृद्धि
दलहन
- चना (कांटा) 4675 से 4700,
- मसूर 5150 से 5200,
- तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 5700 से 6400, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6500 से 6600, तुअर लाल (कर्नाटक) 6600 से 6700,
- मूंग 7800 से 8200, मूंग हल्की 6000 से 7000,
- उड़द 7800 से 8300, हल्की 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
- तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8800 से 8900,
- तुअर दाल फूल 9000 से 9100,
- तुअर दाल बोल्ड 9300 से 9500,
- नई तुअर दाल 9600 से 9900,
- चना दाल 5450 से 5950,
- मसूर दाल 6150 से 6450,
- मूंग दाल 8400 से 8700,
- मूंग मोगर 9100 से 9500,
- उड़द दाल 8600 से 8900,
- उड़द मोगर 9900 से 10600 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
- बासमती (921) 9000 से 9500,
- तिबार 7500 से 8000,
- दुबार 6500 से 7000,
- मिनी मोगरा 3500 से 5500,
- बासमती सैला 6500 से 8500,
- कालीमूंछ 5000 से 7000,
- राजभोग 5900 से 6000,
- दूबराज 3500 से 4000,
- परमल 2500 से 2600,
- हंसा सैला 2450 से 2550,
- हंसा सफेद 2200 से 2300,
- पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।







