Share Market Live: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 248.14 अंकों की डछाल के साथ 52,634.33 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76  अंक ऊपर 15,766 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक को छोड़ सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के शेयरों ने 1 लाख को बना दिया 1 करोड़ से ज्यादा वह भी केवल 10 साल में

तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

इस सप्ताह इन्फोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं।  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इस दौरान सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। 

 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here