मध्य प्रदेश उपचुनाव में विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर मतदान के दौरान हिंसा और फायरिंग की भी खबर आई है। हालांकि, मध्य प्रदेश का कहना है कि इस घटना का मतदान पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

मुरैना के एसपी अनुराग सुजानिया ने उपचुनावों के दौरान हिंसक घटना पर कहा- कुछ मतदान केन्द्रों पर हिंसा की हमें रिपोर्ट मिली है। इन घटनाओँ का मतदान पर कोई असर नहीं हुआ है।

मुरैना एसपी ने आगे कहा- हम फायरिंग के वीडियो की जांच कर रहे हैं और ऐसी ही एक घटना फायरिंग की घटना में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: भारत माता, जय श्री राम…छठी मैया का नाम लेकर कैसे विपक्ष पर बरसे मोदी

गौरतलब है कि इस बार उपचुनावों के लिए हुए चुनाव प्रचार के वक्त नेताओं की बदजुबानी देखने को मिली। कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को एक चुनावी सभी के दौरान आइटम कह दिया। कमलनाथ के इस बयान में राज्य में सियासी बवाल मच गया। इसके बाद,  चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के कई मामलों के आने के बाद कमलनाथ स्टार प्रचारक की सूची से हटा दिया था।

हालांकि, कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट ने चुनाव आयोग के इस फैसले को रोक लगा दी थी।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here