Edited By Vishnu Rawal | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

लाल जी टंडन का निधन
हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया, उनके बेटे आशुतोष टंडन ने इसकी पुष्टि की
  • लालजी टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी थे, बीजेपी में कई अहम ओहदे पर
  • बीएसपी चीफ मायावती भी लालजी टंडन को अपना भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधती थीं

नई दिल्ली/लखनऊ

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (Madhya Pradesh Governor Lal ji Tandon) का निधन हो गया है। उनके बेटे आशुतोष टंडन ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि लालजी टंडन की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर थे। उनको लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लालजी टंडन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी थे। बीएसपी चीफ मायावती भी लालजी टंडन को अपना भाई मानती थीं और उन्हें राखी बांधती थीं।

NBT

दरअसल, लालजी टंडन का निधन 85 वर्ष की उम्र में हुआ है। वह लखनऊ से सांसद भी रहे हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए लखनऊ भी गए थे। उसके बाद से वह लगातार उनके परिजनों के संपर्क में थे। शिवराज सिंह चौहान लगातार लालजी टंडन के परिजनों के संपर्क में थे।

NBT

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लालजी टंडन के निधन पर शोक जताया। पीएम ने ट्वीट किया, ‘श्रद्धेय श्री लालजी टंडन जी को विनम्र श्रद्धांजलि । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here