मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन वर्षीय एक बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पृथ्वीपुर क्षेत्र के गांव सेतुराबराह में एक खुले बोरवेल में एक 3 साल का बच्चा गिरा है। उसे निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है और सेना मौके पर पहुंची है। निवाड़ी ज़िले के एडिशनल एसपी ने बताया कि बचाव दल बच्चे की आवाज़ सुन पा रहे हैं

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा है कि ओरछा के सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे मासूम प्रह्लाद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में जुटी है। मुझे विश्वास है कि शीघ्र प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के वारहबुजुर्ग गांव स्थित एक बोरवेल में तीन वर्षीय बच्चा प्रहलाद सुबह खेलते समय गिर गया। घटना की जानकारी के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चे को बचाने के प्रयास लगातार जारी है। लगभग दो सौ फिट गहरे बोरवेल से बच्चे को बचाने के लिए सेना के भी बुलाए जाने की सूचना है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here