मध्य प्रदेश में मंगलवार (18 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब
तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 47,375 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 1,141 हो गई है।

प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ”पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में पांच, विदिशा में दो एवं इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, छतरपुर और रतलाम में एक- एक मरीज की मौत हो गई।” उन्होंने बताया, ”राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 345 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 248, उज्जैन में 76, सागर में 40, जबलपुर में 54, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20, ग्वालियर में 25 एवं खरगोन में 23 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।”

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 142 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि जबलपुर में 88, भोपाल में 110, ग्वालियर में 83, खरगोन में 34, अलीराजपुर में 30, एवं राजगढ़ में 39 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 47,375 संक्रमितों में से अब तक 35,713 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,521 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 688 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,7580 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
     
कोरोना महामारी उन्मूलन पर गंभीरता से प्रयास करे मध्य प्रदेश सरकार: कमलनाथ
दूसरी ओर, अन्य राज्यों की तुलना में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड-19 जांच में मध्यप्रदेश के पिछड़ने पर चिंता जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलानाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी के उन्मूलन के लिए गंभीर प्रयास कर इस बाबात देश-दुनिया में मिसाल कायम करना चाहिए। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है, ”अगस्त, 2020 के मध्य तक प्रति 10 लाख आबादी पर मध्प्रदेश में औसतन 12,000 कोविड-19 जहां किए गए हैं, जबकि दिल्ली, आंध्रप्रदेश और असम जैसे राज्यों में यह औसत 50,000 से भी अधिक है।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here