ED Questions Jacqueline Fernandez: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ (Jacqueline Fernandez) से दिल्ली में करीब पांच घंटे से पूछताछ कर रही है. हालांकि मनी लॉन्ड्रिंग का ये मामला किससे जुड़ा है, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में हैं शुमार

जैकलीन फर्नांडीज़ श्रीलंका के कोलंबो से हैं. हालांकि उन्होंने भारत आकर बॉलीवुड में अपनी बड़ी पहचान बनाई है. उनका शुमार बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में होता है. हिंदी सिनेमा में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें सलमान खान के साथ फिल्म ‘किक’, जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ फिल्म ढिशूम, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर एवं अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म अलाद्दीन जैसी फिल्में शामिल हैं.

आपको बता दें कि आखिरी बार साल 2020 में जैकलीन नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म मिसिस सीरीयल किलर में दिखाई दी थीं. आने वाले दिनों में जैकलीन फिल्म ‘भूत पुलिस’ में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ नज़र आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है.

नीतीश कुमार की ‘पीएम उम्मीदवारी’ पर केसी त्यागी बोले- उनमें योग्यता है लेकिन नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं और रहेंगे

राज की बातः तालिबान ने रखी भारत के सामने मान्यता देने की मांग, जानें क्या है देश का रुख



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here