मल्टीबैगर स्टॉक कुछ समय से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दे रहे हैं। सही समय पर ऐसे स्टॉक्स में निवेश कर ट्रेडर्स मोटा प्रॉफिट कमा रहे हैं। आज ऐसे ही एक और स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसने निवेशकों को बेहद कम समय में लखपति बना दिया। इस कंपनी का नाम है- एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड। एमआईसी, एलईडी वीडियो डिस्प्ले डिजाइन, विकास और निर्माण, हाई एन्ड इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकॉम उपकरण और टेलीकॉम सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करती है।

मार्च में एक शेयर की कीमत थी महज 60 पैसे
कंपनी के शेयरों की बात करें तो पिछले साल मार्च में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के एक शेयर की कीमत महज 60 पैसे थी, और इस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 21.80 रुपए है। अगर आप मार्च में इस कीमत पर एक लाख रुपए में कंपनी के शेयर खरीदते तो आपको 1.67 लाख शेयर मिलते और आज के हिसाब से आपके निवेश की वैल्यू करीब 36 लाख रुपए हो जाती। इस तरह देखें तो कंपनी के शेयरों ने 11 महीने में ही निवेशकों को 3533% का रिटर्न दिया और उन्हें लखपति बना दिया।

कंपनी के शेयरों की कीमत 
मार्च के शुरुआत में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के एक शेयर की कीमत महज 60 पैसे थी। अप्रैल में इस शेयर की कीमत में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और यह 67 पैसे पर था, इसी तरह मई में कीमत 77 पैसे थी तो जून में कीमत 1.29 रुपए पर पहुंच गई। इसके बाद तेज ग्रोथ दिखाते हुए दिसंबर में कंपनी के शेयर 15.99 रुपए पर पहुंच गए। आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में गिरावट है और यह 21.80 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। 

2013 से कंपनी का सफर 
2013 में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने नासिक नगर निगम (एनएमसी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2014 में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एलईडी आधारित 3डी-होलोग्राम लॉन्च किया। 2015 में एमआईसी को इलेक्ट्रॉनिक्स बैग एलईडी लाइट की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला। 2016 में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और एलजी इनोटेक ने एलजी इनोटेक द्वारा निर्मित कॉम्पोनेन्ट का उपयोग करके अत्यधिक एनर्जी एफिसिएंट एलईडी लाइटिंग उत्पादों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक एग्रीमेंट किया। इसके अलावा कंपनी को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (रेल मंत्रालय) से डिस्प्ले नेटवर्क ऑर्डर मिला।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here