Gold Price Today 10th Feb: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की तेजी के बीच आप केवल 28626 रुपये में 10 ग्राम गोल्ड घर ला सकते हैं। बता दें बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में सोना 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर जाएगा।
आज हम जिस सोने की बात कर रहे हैं वह सोना है 14 कैरेट का। 14 कैरेट के सोने में 58.1 फीसद शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। हालांकि, इसका भारत में ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बता दें 18 कैरेट सोने में 75 फीसद गोल्ड और 25 फीसद दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिला होता है। ऐसे सोने को स्टोन स्टडेड गहने बनाने और दूसरी डायमंड जुलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 और 22 कैरेट के मुकाबले सस्ता व ज्यादा मजबूत होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है।
जहां तक 22 कैरेट सोने की बात है तो इसका अधिकतर उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। क्योंकि इस गोल्ड की बनी ज्वेलरी ज्यादा मजबूत बनती हैं। इसे 91.67 फीसद शुद्ध सोने के तौर पर जाना जाता है। इसमें दूसरी धातुएं जैसे ल्विर, जिंक, निकल और दसरी मिश्रित धातुएं होती हैं। मिश्रित धातुओं के होने से यह कठोर बनता है और इसलिए इसे ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
आज का भाव
| धातु और उसकी शुद्धता | 10 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 9 फरवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 48933 | 48665 | 268 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 48737 | 48470 | 267 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 44823 | 44577 | 246 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 36700 | 36499 | 201 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28626 | 28469 | 157 |
| Silver 999 | 62528 Rs/Kg | 62387 Rs/Kg | 141 Rs/Kg |
स्रोत: IBJA
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 268 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48933 रुपये पर खुला तो वहीं, चांदी 141 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 62463 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 7321 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी 13480 रुपये सस्ती है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव 44823 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36700 रुपये है। अब 14 कैरेट सोने का भाव 28624 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।







