हाइलाइट्स:

  • महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को ढह गई पांच मंजिला बिल्डिंग
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्हाड की बिल्डिंग के पांच में से तीन फ्लोर ढहे
  • बिल्डिंग के मलबे में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है
  • लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है

रायगढ़
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला इमारत ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। जानकारी के अनुसार, कजलपुरा इलाके में स्थित इस इमारत में 40 से 45 परिवार रहते थे। अभी भी इमारत के मलबे में 200 से ज्‍यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग थे। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्तल पर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार से राहत और बचाव कार्य में कोई व्यवधान न आने पाए। लोगों की भीड़ को घटनास्थल से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मुंबई से एनडीआरएफ की टीम भी रवाना हो चुकी है। फिलहाल इस इमारत के गिरने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

लगभग 200 लोगों के फंसे होने की आशंका
अंदाजा लगाया जा रहा है कि 4 से 5 घंटे में एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच सकती है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि रायगढ़ जिले में एक पांच मंजिला बिल्डिंग के तीन फ्लोर ढह गए हैं। लगभग 200 लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक 15 लोगों को निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य में सबसे बड़ी मुश्किल रोशनी की वजह से भी आ रही है।

उद्धव ठाकरे ने विधायक और डीएम से की बात
हादसे के बारे में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी जानकारी ली है। उन्होंने स्थानीय विधायक भरत गोगावले और कलेक्टर निधी चौधरी से बात करके हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों को हर तरह के समर्थन की बात कही है। उद्धव ठाकरे ने राहत और बचाव कार्य तेज करने की बात कही है।

लोगों को मलबे से निकालने का काम जारी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here