महाराष्ट्र में रविवार (21 जून) को कोविड-19 के 3,870 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,32,075 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कारण 101 मौतें होने से मृतकों की संख्या 6,170 हो गई। अधिकारी ने बताया कि दिनभर में कुल 1,591 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और इसके साथ ही ठीक हुए लोगों की संख्या 65,744 हो गई है। राज्य में अब 60,147 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस संबंध में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पुणे शहर में कोविड-19 के 620 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 12,474 हो गई। उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण छह और लोगों की जान जाने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 510 तक पहुंच गया है। दिन में अस्पतालों से कुल 171 रोगियों को छुट्टी दी गई।

औरंगाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,497 हुई
वहीं, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के एक दिन में सबसे अधिक 137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3,497 पहुंच गई। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों और ग्रामीण इलाकों से सामने आए 137 नए मामलों में 93 पुरुष और 44 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित 1,857 मरीज ठीक हो गए है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है, अभी तक 187 मरीज इस विषाणु के काल का ग्रास बन गए हैं। इसके अलावा 1,453 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here