महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9,615 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं संक्रमण से इस अवधि में 278 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,57,117 लोगों के शुक्रवार (24 जुलाई) तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि पिछले 24 घंटे में हुई 278 मौतों के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,132 हो गई है।
शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 5,714 लोगों को छुट्टी दी गई। प्रदेश में अभी तक कुल 1,99,967 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में फिलहाल 1,44,018 लोग का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक 17,87,306 लोग की जांच की गई है।
9615 new #COVID19 positive cases and 278 deaths reported in Maharashtra today; 5714 discharged.
The total positive cases in the state rises to 3,57,117 including 1,99,967 recovered patients and 13,132 deaths: Public Health Department, Maharashtra pic.twitter.com/q5syqibmm4
— ANI (@ANI) July 24, 2020
मुंबई में कोरोना वायरस 1062 नए मामले, 54 लोगों की मौत
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,062 नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1,06,891 हो गई। बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण की वजह से 54 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,981 हो गई। बीएमसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,158 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद शहर में अब तक कुल 78,260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73 फीसदी हो गई है। बीएमसी के अनुसार शहर में 22,647 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,051 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महानगरपालिका ने कहा कि संक्रमण के दोगुने होने की औसत दर 64 दिन हो गई है।
धारावी में कोविड-19 के छह और नए मामले
मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह और मामले सामने आए, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,519 हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन धारावी में संक्रमण के नए मामलों की संख्या केवल एक अंक में रही है।
6 new #COVID19 positive cases reported in Dharavi area of Mumbai today, taking the total number of cases in Dharavi to 2,519 including 2,141 discharges and 128 active cases: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) #Maharashtra
— ANI (@ANI) July 24, 2020
22 जुलाई को पांच व्यक्तियों को संक्रमित पाया गया था, जबकि 23 जुलाई को छह मामले आए थे। अधिकारी ने बताया कि धारावी में अब कोविड-19 के 128 मरीजों का इलाज चल रहा है और ठीक हुए मरीजों की संख्या 2,142 हो गई है।
औरंगाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12436 हुई
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) महामारी के 89 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़क 12,436 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के पांच मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या 431 तक पहुंच गई और संक्रमितों की कुल संख्या 12436 तक पहुंच गई। गौरतलब है कि जिले में शुक्रवार सुबह कोरोना के 74 और अपराह्न में 15 मामले सामने है। जिले में कोरोना वायरस से अब तक 7178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4827 लोगों का इलाज चल रहा है।







