दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में बुधवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 4 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 32 हो गई है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र में 925 नए कोरोना केस सामने आए। जिसमें से चार मरीजों में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में बुधवार को 10 कोरोना मरीजों की मौतें हुईं। इस तरह प्रदेश में अभी 6,467 एक्टिव केस हैं।
वहीं, राज्य में 4 नए ओमिक्रॉन केस के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 32 हो गई है। बता दें कि ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में डर के साथ संक्रमण भी तेजी से फैलता जा रहा है। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्य बताते हैं कि कोविड-19 के टीके ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कम असरदार हो सकते हैं। टीके की दोनों खुराक के बावजूद शख्स में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है।







