महाराष्ट्र में कोरोना वायरस वहां के लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को यहां पर अब तक का रिकॉर्ड 3254 नए मामले आए हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 94,041 हो गए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा रहा। यहां पर कोरोना के चलते 149 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 3438 हो गई है। हालांकि, बुधवार को 1879 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद कोरोना से अब तक महाराष्ट्र में कुल रिकवर करने वालों की संख्या बढ़कर 44,517 हो गई है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से दुनियाभर में हो सकती हैं 10 करोड़ तक मौतें, रिसर्च पेपर में दावा

दिल्ली में आए रिकॉर्ड 1501 कोरोना के नए मामले

राजधानी दिल्ली में भी मुंबई की तरफ तेज रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां पर अब तक के रिकॉर्ड 1501 नए मामले सामने आए हैं जबकि 48 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32810 हो गए हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here