महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई। विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। इनमें से नौ मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि की हैं।

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि आंकड़ों को अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत इन मौतों की जानकारी सोमवार दी गई। विभाग ने कहा कि सोमवार को 11,158 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,73,559 हो गई। वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,94,056 है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here