भारत में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही महाराष्ट्र में देखने को मिली है और इसके आंकड़े हर दिन एक भयंकर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना केसों के मामले में दुनिया के पांचवें सबसे अधिक प्रभावित देश पेरू को भी पछाड़ दिया है जो काफी चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के रिकॉर्ड 17433 नए केस दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 8,25,739 हो गया। कोरोना वायरस का यह आंकड़ा दुनिया के पांचवें सबसे अधिक प्रभावित देश पेरू से भी अधिक है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, पेरू में कोविड-19 के मामलों की संख्या 6,52,037 है और इस सूची में अगला नाम रूस का है, जहां 10,05,000 कोरोना केस हैं। अगर महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार ऐसी ही भयावह रूप से बढ़ती रही तो यह रूस को भी पीछे छोड़ देगा। 

कोरोना को मात देने को जंग हुई तेज, देश में लगातार 3 दिनों से 10 लाख से अधिक हो रहे कोविड-19 टेस्ट

महाराष्ट्र में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 16,867 कोरोना केस 29 अगस्त को दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र को कोरोना केस के दो लाख निशान तक पहुंचने में 51 दिन लगे थे, वहीं 9 मार्च को जब पहला कोरोना का मामला सामने आया, उसके 126 दिन बाद 12 जुलाई को एक लाख का आंकड़ा पार हुआ। 

महाराष्ट्र में कोरोना केसों की संख्या भी भारत के कुल कोविड-19 के केसों की संख्या का 22 फीसदी है। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के शुरुआती दिनों से ही राज्य कोविड-19 के मामलों में आगे है। गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में 292 लोगों की मौत हुई, जिससे यह आंकड़ा 25,195 पहुंच गया। 

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 3.5 है, जबकि भारत में इसकी दर करीब 1.7 है। सिर्फ मुंबई में कोरोना वायरस से 7 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और यहां 1,48,569 कोरोना केस पाए गए हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here