महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12134 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 1506018 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 302 मौतें हुईं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 39732 हो गई। अधिकारी ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 17323 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1229339 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 236491 है। 

दिन में मुंबई शहर में कोविड-19 के 2289 नए मामले सामने आए जिससे महानगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225073 हो गई। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 9343 हो गई। इनमें से 47 मरीजों की मौत शुक्रवार को हुई।

पुणे शहर में कोविड-19 के 713 नए मामले सामने आए जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163617 हो गई जबकि 17 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3702 हो गई। राज्य में अभी तक 7487383 जांच हुई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here