Edited By Nilesh Mishra | पीटीआई | Updated:

सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बरकरार, रविवार को सामने आए 12248 नए केस
  • अब राज्य में कोरोना के ऐक्टिव केस की संख्या 145558 तक पहुंच गई है
  • रविवार को कोरोना के 390 मरीजों की मौत के बाद कुल मरने वालों की संख्या हुई 13348

मुंबई

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के रेकॉर्ड 12248 नए केस सामने आए। इस प्रकार राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 515332 हो गई है। अभी तक महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 351710 हो गई है। अभी तक कुल मरने वालों की संख्या 17757 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब राज्य में कोरोना के ऐक्टिवल केस की संख्या सिर्फ 145558 बची है। रविवार को कोरोना के कुल 13348 मरीज ठीक हुए, जिन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 390 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 17757 मरीज जान गंवा चुके हैं। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा केस शनिवार को आए थे, जब एक ही दिन में कुल 12822 नए मरीज पाए गए थे। रविवार को मरीजों की कुल संख्या 12248 अब तक की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, जोकि महाराष्ट्र के लिए चिंताजनक है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना के कुल 1066 केस सामने आए और 48 मरीजों की मौत हो गई। अब मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 123382 हो गई है। वहीं, शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6799 हो गई। मुंबई के पास ही स्थित पुणे में रविवार को 1433 मरीज सामने आए और कुल 58 मरीजों की मौत भी हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक कुल 27,25090 सैंपल की जांच की जा चुकी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here