महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) का संक्रमण अब डराने लगा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 7 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में बीते 24 घंटे में Covid-19 के 3390 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख सात हजार के पार पहुंची, अब तक 3950 लोगों की मौत
- राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 53,017, आज 1632 मरीज ठीक होकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
- मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 58,226 तक पहुंची, वहीं मरने वालों का आंकड़ा हुआ 2182
मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus in Maharashtra) का संक्रमण अब डराने लगा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 7 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में बीते 24 घंटे में Covid-19 के 3390 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,958 तक हो गई है। वहीं पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 120 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 53,017 हो गई है। वहीं अब तक पूरे राज्य में 3950 लोगों की मौत हुई है। उधर, मुंबई में अब तक कुल मरीजों की संख्या 58,226 तक पहुंच गई है। इसके अलावा मुंबई में अब तक कुल 2182 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र में आज 1632 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। इसके चलते राज्य में अब ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 50,978 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अब रिकवरी रेट 47.2 प्रतिशत बताई गई है, जबकि राज्य में मृत्य दर-3.65 प्रतिशत है।
राज्य में लिए 6,57,739 लोगों के नमूने
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक पूरे राज्य में 6,57,739 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें 1,07,958 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
फिलहाल पूरे राज्य में तकरीबन 5,87,596 लोगों को होम क्वारंटीन करवाया गया। इसके अलावा राज्य में 1535 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सुविधाओं में हैं। राज्य में तकरीबन 77,189 बेड की सुविधा है, जिनमें 29,641 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया है।
धारावी में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2043
मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में Covid-19 के 13 नए मामने सामने आए हैं। इसके चलते रविवार को यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2043 हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा कि झुग्गी बस्ती में Covid-19 से बीते दो दिनों से कोई मौत नहीं हुई है। यहां पर कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 77 है। बता दें कि करीब 2.5 वर्ग किमी इलाके में फैले धारावी में 6.5 लाख लोग रहते हैं।
रेकमेंडेड खबरें
दिल्ली के नरेला में 2 सिक्योरिटी गार्डों की लाठी डंडों से पी..
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए सॉन्ग
कुछ ऐसे थे सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी 3 घंटे, सुबह उठे तो स..
Adv: जूते, सैंडल, कपड़ों की रेंज, 30% तक छूट
केंद्र से कोल इंडिया की असम परियोजना को हरित मंजूरी देने का ..
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और लोगों की मौत, 293..
गुजरात और जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर न..
डीजीएफटी ने निर्यातकों, आयातकों को फर्जी वेबसाइटों से आगाह क..
आईआईटी खड़गपुर ने अपने संकाय सदस्यों से सरकार से संबंधित आलो..
राजस्थान सरकार में अंर्तकलह है और अपनी नाकामियों को छुपाने क..
ह्यूंदै वेन्यू का नया अवतार, जानें क्या है खास
अब हुवावे ला रहा 108MP कैमरे वाला Mate 40 स्मार्टफोन
BS6 Jawa Classic, Jawa Forty-Two सामने आईं, कम हुई पावर और ब..
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित हूं, क्या यह समस्या ठीक हो सक..







