महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर हुई बैठक में लॉकडाउन को लेकर सहमति बनती दिख रही है। ऐसे में लॉकडाउन लगना तय माना जा रहा है, लेकिन यह कब से कब तक लगेगा, इस पर फैसला नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद कहा कि सभी लोग लॉकडाउन लगाने के पक्ष में थे। असलम शेख ने कहा कि मीटिंग में हर किसी की राय थी कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों को लेकर बातचीत नहीं हो पाई है। अब एक बार फिर से कल मीटिंग होगी, जिसमें फैसला लिया जाएगा।

असलम शेख ने कहा कि मीटिंग में कुछ लोगों की राय थी कि 2 सप्ताह का लॉकडाउन राज्य में लगाया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों की राय थी कि सूबे में 3 सप्ताह तक का लॉकडाउन होना चाहिए। लेकिन अभी सहमति नहीं बन सकी है और कल एक बार फिर से मीटिंग के बाद फैसला होगा। कैबिनेट की मीटिंग से पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की और हालात का जायजा लिया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी शामिल थे। इसके अलावा टास्क फोर्स के चीफ डॉ. संजय ओक ने भी बैठक में हिस्सा लिया।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here