देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से डोम्बिवली के कोपर इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां, गुरुवार सुबह एक दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। जिस समय इमारत गिरी उस समय करीब 75 लोग उसमें थे और सभी के सभी सुरक्षित हैं। इन 75 लोगों को सुरक्षित बचाने के पीछे 18 साल के कुणाल मोहिते की देर रात जागने और की आदत है। 

कुणाल भी उसी बिल्डिंग में था लेकिन देर रात वो जाग रहा था और वेब सीरीज देख रहा था। कुणाल ने बताया है कि आमतौर पर वह रात 2 बजे तक वेब सीरीज देखने के बाद सो जाता है लेकिन उस रात उसे नींद नहीं आ रही थी। धीरे-धीरे सुबह 4 बज गए। तभी उसके घर के किचन का हिस्सा अचानग से गिरने लगा। आनन-फानन में कुणाल ने घरवालों को जगाया और बाकी लोगों को भी इसकी सूचना दी।

जैसे सभी लोगों को बिल्डिंग के गिरने की सूचना मिली सभी समय रहते बाहर निकल गए और सभी के सभी सुरक्षित बच गए और इमारत देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पता यह भी चला है कि जो बिल्डिंग गिरी है उसे 9 महीने पहले ही घतरनाक घोषित किया गया था और नोटिस चस्पा कर सभी को घर खाली करने के लिए कहा गया था। बिल्डिंग की स्थिति को लेकर कुणाल ने कहा है कि नोटिस तो मिली थी, लेकिन सभी गरीब है ऐसे में बिल्डिंग छोड़कर कहां जाएंगे।
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here