ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुसलमानों को आरक्षम देने की मांग की है। गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंच ओवैसी ने कहा कि जब हाई कोर्ट ने मुसलमानों के सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़ेपन को स्वीकार किया है, तो मुसलमानों के लिए आरक्षण क्यों नहीं है? यह अन्याय बंद होना चाहिए और महाराष्ट्र के मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए।

ओवैसी ने आगे कहा कि हम मुस्लिम आरक्षण और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में शांतिपूर्वक विरोध और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। महाराष्ट्र सरकार को आगामी विधानसभा सत्र में आरक्षण के लिए एक विधेयक लाना चाहिए।

बता दें कि पिछले महीने के आखिरी में औरंगाबाद के दौरे पर पहुंचे ओवैसी ने महाराष्ट्र में पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने के संकेत देते हुए ऐलान किया कि उनकी पार्टी राज्य में हर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। महाराष्ट्र में कुछ समय पर निकाय चुनाव होने हैं ऐसे में ओवैसी की नजर इस चुनाव पर भी है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here