पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और विधायक उदयन गुहा का मंगलवार को एक विवादित बयान सामने आया है। उदयन गुहा ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पर तलाशी अभियान की आड़ में सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। गुहा की टिप्पणी पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बीजेपी ने गुहा के बयान को सुरक्षा बलों का अपमान करार दिया है।

गुहा ने यह बात मंगलवार को बंगाल विधानसभा में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केंद्र के फैसले के विरोध में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने सदन में कहा, ‘हमने देखा है कि किस तरह के अत्याचार बीएसएफ लोगों पर करता है। एक बच्ची, जिसने देखा है कि उसकी मां को तलाशी की आड़ में अनुचित तरीके से छुआ जाता है, जब वह खेत से लौटेगी तब वह कभी देशभक्त नहीं रह सकती, फिर चाहे आप उनके सामने कितनी ही बार ‘भारत माता की जय’ के नारे क्यों नहीं लगा लें। ये घटनाएं असामाजिक तत्वों को जन्म देती है।’उन्होंने सदन के पटल पर कहा कि ये घटनाएं असामाजिक तत्वों को जन्म देती हैं। 

बीजेपी विधायकों ने मांग की कि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए, लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। सदन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए भी गुहा ने कहा कि उन्होंने सच बोला है। उनके बयान की निंदा करते हुए बीजेपी विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने कहा कि टीएमसी विधायक की टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य और अनुचित थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां ने कवेल अस्वीकार्य हैं बल्कि हमारे सुरक्षा बलों का अपमान भी है। सुरक्षा बल हमारे देश का गौरव हैं। ये टिप्पणियां टीएमसी विधायकों की मानसिकता को दर्शाती हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here