सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक महिला कॉन्स्टेबल से रेप का मामला सामने आया है। दिल्ली में रेप के आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक 30 वर्षीय सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल द्वारा सीआरपीएफ के डीआईजी स्तर के अधिकारी और अर्जुन अवॉर्डी खजान सिंह और अन्य के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में मामला भी दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद अब मुख्य आरोपी डीआईजी खजान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस वारदात को कहां पर अंजाम दिया गया इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here