महिला दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं 8 नई योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की है। सोमवार को अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से आठ नई योजनाएं शुरू करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 2,047 महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करेगी और 181 सांझी शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क लॉन्च करेगी।
This #InternationalWomensDay we will kickstart 8 new schemes aimed at empowering and protecting women, including issuing appointment letters for 2047 Lady Teachers, 181 Saanjh Shakti Helpline and Police Helpdesks. More power to our women!
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 8, 2021
अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया “इस #InternationalWomensDay हम महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के उद्देश्य से 8 नई योजनाएंं लॉन्च करेंगे जिसमें 2047 लेडी टीचर्स का नियुक्ति पत्र, 181 शक्ति हेल्पलाइन और पुलिस हेल्पडेस्क शामिल है। हमारी महिलाओं के लिए अधिक शक्ति!”
प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को याद करता है, जिन्होंने समाज द्वारा प्रस्तुत विभिन्न चुनौतियों के बावजूद दुनिया भर में हर क्षेत्र में अपनी सूक्ष्मता साबित की है।







