महिला दिवस पर बर्गर किंग के एक ट्वीट से सोशल मीडिया में हंगामा मच गया। लोगों ने कंपनी को ट्रोल कर दिया। केफसी भी इस मामले में पीछे नहीं रही। उसने भी अपने अंदाज में जवाब दिया। आपको बता दें कि बर्गर किंग ने एक ट्वीट किया, जिसमें उसने कहा ‘औरतों की जगह किचन में’। इसके बाद लोगों ने पूरी दुनिया में फूड चेन चलाने वाली इस कंपनी को ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हालांकि कंपनी ने अपने ही ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, ‘हमारे किचन में सिर्फ 20 प्रतिश शेफ ही महिलाएं हैं। अगर वह हमारे साथ जुड़ना चाहती हैं तो स्वागत है। हम इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर लिंगानुपात को बदलना चाहते हैं। इसको लेकर हम एक अभियान पर हैं।’ 

बाद में किए अन्य रिप्लाई में बर्गर किंग ने कहा, ‘हमें महिलाओं के लिए एक नया स्कॉलरशिप प्रोग्राम लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इससे बर्गर किंग के महिला कर्मचारियों को अपने सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी।’

वहीं, फूड चेन की एक कंपनी केएफसी ने बर्गर किंग के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, ‘जब आपने यह ट्वीट किया उसके तत्काल बाद ही इसे डिलीट करने का सबसे सही समय था। अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो दूसरा सबसे उपयुक्त समय अब है।’





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here