समय के साथ महिलाओं पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर हुई हैं। उनकी भागीदारी लगभग सभी सेक्टर में बढ़ी है। आज के समय में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी कर रही हैं। जिसके कारण उनको आकर्षित करने के लिए कंपनियां अलग-अलग प्लान ला रही हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 इनवेस्टमेंट जिसका फायदा महिलाएं ले सकती हैं।
लो प्रीमियम इंश्योरेंस
कई कंपनियां महिलाओं को ध्यान में रखकर हेल्थ इंश्योरेंस पाॅलिसी लाई हैं, जिसका प्रीमियम कम होता है। जैसे एचडीएफसी लाइफ स्मार्ट वुमेन प्लान, टाटा AIG’s Wellsurance Women Policy और Bajaj Allianz के प्लान जो कि महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। न्यू इंडिया आशा किरण हेल्थ प्लान पर महिलाओं और बच्चियों को 50 प्रतिशत तक छुट मिलती है। वहीं, रिलायंस हेल्थ गेन पाॅलिसी पर भी 5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट महिलाओं को दी जा रही है।
नौकरी बदलते वक्त EPFO से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
लोन की रेट्स में कमी
बैंक महिलाओं को सस्ता होम लोन दे रहे हैं। अलग-अलग बैंकों में 0.05% तक की कमी देखी जा रही है। पिछले दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने महिलाओं को 6.95 प्रतिशत ब्याज पर होम लोन देने का ऐलान किया था। देखने में यह तो बहुत समान्य छूट दिखाई देती है लेकिन इसके जरिए ईएमआई पर अधिक छूट मिलती है।
स्टाम्प ड्यूटी में छूट
महिलाओं को जमीन खरीदने के लिए आकर्षित करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में स्टाम्प ड्यूटी में छूट दी जा रही है। जब कोई जमीन खरीदता है उस समय स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करना होता है। अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को 0.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। दिल्ली में पुरषों को 6 प्रतिशत तो वहीं महिलाओं को 4 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देनी होती है। मान लिजिए किसी महिला ने एक करोड़ रुपये की जमीन खरीदी तो उसे 2 लाख रुपये तक की स्टाम्प ड्यूटी में छूट मिलेगी। हरियाणा में भी स्टाम्प ड्यूटी पर 2 प्रतिशत की छूट है।
सेविंग अकाउंट्स
बैंक महिलाओं को सेविंग अकाउंट पर भी अलग-अलग छूट दे रहे हैं। जैसे एक्सिस बैंक में अगर महिलाएं अकाउंट खोलती हैं तो उन्हें फ्री चेकबुक, मंथली बैलेंस में कमी, पर्सनल एक्सिडेंट कवर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
पीएम किसान: आपकी 8वीं किस्त का पैसा है तैयार, जानें कब ट्रांसफर होंगे 2000 रुपये
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना में आप कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी 21 साल है लेकिन इसमें अभिभावक को 14 साल ही निवेश करना होता है। इस योजना में आपकी ओर से जितना निवेश होगा, मैच्योरिटी पर तीन गुना मुनाफा मिलेगा। इस खाते को लड़की 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट देशभर में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है।







