बीते अगस्त महीने की ही बात है, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर आम लोगों से अपील की थी कि वे पुराने नोटों और सिक्कों को खरीदने/बेचने के फर्जी प्रस्तावों के झांसे में न आएं। हालांकि, आरबीआई की अपील के बावजूद कुछ लोग ऐसे प्रस्ताव के झांझे में आकर ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से आया है। महाराष्ट्र में 66 वर्षीय एक महिला से कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पुराने सिक्के और नोट बदलने के बहाने कथित तौर पर 11.45 लाख रुपये ठगे हैं।

क्या है मामला: महाराष्ट्र के कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर महिला से संपर्क किया और दावा किया कि वे पुराने सिक्के बदल रहे हैं। अधिकारी ने महिला की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने उसके पुराने सिक्कों और ₹5 और ₹10 मूल्य के नोटों को 45 लाख रुपए में बदलने की पेशकश की। बीते 20 से 29 सितंबर के बीच उन्होंने महिला से कई बार संपर्क किया। इस दौरान सर्विस चार्ज और जीएसटी के लिए पैसे मांगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने कथित तौर पर आरोपी द्वारा मुहैया कराए गए खाता नंबरों में 11.45 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

आरबीआई ने की थी अपील: बीते अगस्त महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर लोगों को आगाह किया था। केंद्रीय बैंक के अधिसूचना में लिखा है, “भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व धोखाधड़ी से आरबीआई के नाम/लोगो का इस्तेमाल कर लोगों से शुल्क/कमीशन/टैक्स की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यमों से पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री के फर्जी ऑफर दिए जा रहे हैं।”

पुराने नोट बदलने या खरीदने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, RBI ने जारी किया अलर्ट

आरबीआई के मुताबिक इस तरह के लेनदेन में अपनी ओर से शुल्क/कमीशन लेने के लिए किसी संस्थान/फर्म/व्यक्ति आदि को अधिकृत नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने ऐसे धोखाधड़ी वाले प्रस्तावों के माध्यम से धन निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का उपयोग करने वाले तत्वों के शिकार न होने की सलाह दी है।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here