नए कृषि कानूनों के खिलाफ और ज्यादा दबाव बनाने के लिए महिला किसानों का जत्था देश के कोने-कोने से सिंघु बॉर्डर पर एकजुट हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी कि 8 मार्च को सिंघु बॉर्डर पर महिला पंचायत होने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और कई दूसरे राज्यों से पहुंच चुकी हैं. आने वाले बंगाल चुनाव समेत अन्य चुनावों में महिला किसान बाकी किसान संगठनों के साथ मिलकर कृषि कानूनों और BJP के खिलाफ प्रचार करने जा रहे हैं. देखिए ये स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट.







