विराट कोहली ने सोमवार को इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वामिका को देखते हुए अनुष्का हंसती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा है कि, ”बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। यह किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक एक्सपीरियंस हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप यह समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है।”

विराट ने आगे लिखा कि, ”ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस मुबारक हो।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here