पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 10 क्रिकेटर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा है, इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि पाकिस्तानी टीम को इस महामारी से बचने के लिए अपने देश रहने की बजाय इंग्लैंड दौरे पर चले जाना चाहिए। मोहम्मद हफीज, फखर जमां, वहाब रियाज जैसे बड़े नाम कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के 29 में से दस खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए हैं। दोनों देशों के बोर्ड ने हालांकि कहा है कि इससे दौरे को कोई खतरा नहीं है। होल्डिंग ने अपने यूट्यूब शो ‘मिकी-होल्डिंग नथिंग बैक’ में कहा, ‘ऐसा लगता है कि इस समय पाकिस्तान में रहने की बजाय इंग्लैंड में रहना अधिक सुरक्षित है।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी टीम को अपने देश में रहने की बजाय इंग्लैंड चले जाना चाहिए। वहां पहुंचकर वे बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रहेंगे।’

‘बुलबुल’ देखकर अनुष्का के लिए बोले विराट, ‘भाई-बहन ऑन फायर’

‘इंग्लैंड में हालात सुधरे हैं’

पाकिस्तान को तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने 28 जून को इंग्लैंड रवाना होना है। होल्डिंग ने इंग्लैंड में लॉकडाउन में ढील दिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि इससे संकेत मिलता है कि वहां हालात सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब छह फीट दूरी का नियम घटाकर तीन फीट या एक मीटर किया जा रहा है। वहां हालात सुधर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम को वहां पहुंचने पर दो सप्ताह आइसोलेशन में रहना होगा जैसे कि मैं रह रहा हूं। उसके बाद वे बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रहेंगे।’

शाकिब अल हसन ने चुना IPL XI, गौतम गंभीर को बनाया कप्तान

‘ईसीबी ही कर सकता है दौरे से मना’

होल्डिंग ने यह भी कहा कि अगर इंग्लैंड में लोग पाकिस्तानी टीम के दौरे पर ऐतराज करते हैं तो कोई गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई कहता है कि यह दौरा नहीं होना चाहिए तो वो ईसीबी या इंग्लैंड के लोग कह सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां पहुंचने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी, जैसे वेस्टइंडीज टीम को नहीं आई है।’ 

(एजेंसी इनपुट के साथ)
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here