मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट को बाजार में आए 15 साल पूरे हो गए। इस दौरान कंपनी के इस मॉडल की 22 लाख से अधिक कारें बिकीं। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी कि वर्ष 2005 में पेश स्विफ्ट ने भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार श्रेणी को शुरू किया और एक अच्छा विरासत कायम की है।

इन 15 साल में इसकी 22 लाख से अधिक इकाइयां बिकीं और यह अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। स्विफ्ट की तीसरी पीढ़ी ने भी 2019-20 में प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में करीब 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

यह भी पढ़ें: मारुति ऑल्टो का जलवा बरकरार, लगातार 16वें साल सबसे बेहतर बिक्री वाली कार

मारुति सुजुकी इंडिया के विपणन और बिक्री कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि स्विफ्ट पहला ऐसा ब्रांड था जिसने हैचबैक को लेकर विभिन्न धारणाओं को चुनौती दी। यह एक कार से ज्यादा नया विचार थी। इसका डिजाइन यूरोपीय लुक के साथ काफी आकर्षक था। वहीं दूसरी तरफ यह उतनी ही किफायती भी है।

एमजी मोटर ने शुरू किया हेक्टर प्लस का उत्पादन, जुलाई में करेगी पेश

एमजी मोटर इंडिया ने अपने गुजरात के हलोल संयंत्र में हेक्टर प्लस का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी की योजना इसे जुलाई में भारतीय बाजार में उतारने की है। यह भारत में कंपनी की दूसरी पेशकश होगी। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में दर्शाया गया था। कंपनी इसकी बिक्री जुलाई से शुरू करेगी।

यह कंपनी के पूर्ववर्ती हेक्टर मॉडल से अलग होगा। इसमें कंपनी ने बीच में ”कैप्टन सीट दी है। साथ ही कार में पीछे की तरफ भी सीट हैं ताकि पारिवारिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अलावा हेडलैंप, आगे और पीछे के बंपर समेत कई अन्य फीचर में बदलाव किया गया है।कंपनी के मुख्य संयंत्र अधिकारी मनीष मानेक ने कहा कि हेक्टर प्लस को पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here