मारुति सुजुकी करूर वैश्य बैंक के साथ मिलकर  नए ग्राहकों बेहद आसान कार लोन उपलब्ध करा रहा है। करूर वैश्य बैंक ग्राहकों को 15 मिनट में सैद्धांतिक ऋण मंजूर करता है और बैंक के मौजूदा ग्राहक उसी दिन ऋण प्राप्त कर सकते हैं। बैंक के साथ मिलकर मारुति अपने ग्राहकों को कई तरह का ऑफर दे रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि वैन ईको को छोड़कर सभी मॉडलों पर छह महीने की अवधि के साथ सड़क फंडिंग पर 100 फीसदी तक छूट देगी। वहीं वेतनभोगी और स्वरोजगार दोनों तरह के ग्राहकों के लिए विशेष लोन देगी जिसे 84 महीने तक चुकाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें:मारुति के स्विफ्ट मॉडल ने पूरे किए 15 साल, 22 लाख से ज्यादा कारें बिकीं

साझेदारी के माध्यम से 22 राज्यों में करूर वैश्य बैंक की 780 शाखाओं के साथ 1,964 शहरों और कस्बों में 3,086 खुदरा दुकानों पर नई कार मारुति सुजुकी के नेटवर्क पर उपलब्ध होंगी। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, बदलते कारोबारी माहौल में आगे बढ़ने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। करूर वैश्य बैंक के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहकों को एक नई कार के मालिक होने में सहूलियत देगा।

यह भी पढ़ें:मारुति ऑल्टो का जलवा बरकरार, लगातार 16वें साल सबसे बेहतर बिक्री वाली कार

उन्होंने आगे कहा कि COVID-19 महामारी की चुनौतियों से लड़ने की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर, EMI होल्ड करने की सुविधा होगी। करूर वैश्य बैंक के अध्यक्ष और सीओओ जे नटराजन ने कहा कि मारुति सुजुकी के साथ यह साझेदारी एक ही समय में उपभोक्ताओं को सुविधा और लागत प्रभावशीलता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here