मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार (22 जून) को अपने मिनी एसयूवी एस-प्रेसो के एस-सीएनजी वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है और यह बीएस6 इंजन के साथ उतारा गया है। देश में अपने ग्रीन कारों के सेगमेंट को बढ़ाने के मद्देनजर कंपनी इसमें सीएनजी और बीएस6 इंजन को साथ लेकर आई है। पहले से ही कार में फिट एस-सीएनजी वैरिएंट में सुरक्षा पर जोर दिया गया है। वहीं, इसकी परफॉर्मेंस और सुविधा में भी काफी सुधार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मारुति देश की पहली ऐसी कंपनी थी जिसने दस साल पहले फैक्टरी फिटेड सीएनजी कार को पेश किया था और आज भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाली सबसे अधिक ग्रीन कारें (पर्यावरण के अनुकूल) इसी कंपनी की हैं।
2019-2020 में कंपनी ने ईको फ्रेंडली सीएनजी श्रेणी में अब तक सबसे अधिक कारों की बिक्री की। कंपनी ने पूरे देशभर में 106,443 फैक्टरी फिटेड सीएनजी कार को बेचा। ईको फ्रेंडली को ध्यान में रखते हुए पिछले 5 सालों में कंपनी के सीएनजी कारों की बिक्री के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट में 15.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
एस-सीएनजी फिटेड के साथ बीएस6 इंजन वाली यह कार एक किग्रा (सीएनजी) में 31.2 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसकी टैंक क्षमता 55 लीटर (वॉटर फीलिंग कैपेसिटी) है।
कार को चार वैरिएंट में उतारा गया है दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत
S-PRESSO BS6 LXI CNG 484,000 रुपए
S-PRESSO BS6 LXI (O) CNG 490,000 रुपए
S-PRESSO BS6 VXI CNG 507,500 रुपए
S-PRESSO BS6 VXI (O) CNG 513,500 रुपए







