दुबई में रविवार को खेले जा रहे आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए मार्कस स्टोयनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में चौथा सबसे तेज पचास रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। दिल्ली अंतिम तीन ओवरों में 57 रन जुटाने में सफल रहा जिसमें स्टोइनिस का योगदान अहम रहा। उन्होंने 21 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

स्टोइनिस ने जोर्डन को निशाने पर रखा और उन पर 18वें ओवर में छक्का और चौका जड़ने के बाद इस गेंदबाज के पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के और तीन चौके लगाये तथा केवल 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जोर्डन के इस ओवर में 30 रन बने।

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का गगनचुंबी छक्का, देखें VIDEO

दुबई में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे मैच की बात करें, तो मोहम्मद शमी की अगुवाई की शानदार गेंदबाजी के सामने शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने मार्कस स्टोइनिस के अंतिम ओवरों की धुआंधार बल्लेबाजी से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को आठ विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। दिल्ली अंतिम तीन ओवरों में 57 रन जुटाने में सफल रहा जिसमें स्टोइनिस का योगदान अहम रहा। उन्होंने 21 गेंदों पर 53 रन बनाये जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर (32 गेंदों पर 39, तीन छक्के) और ऋषभ पंत (29 गेंदों पर 31, चार चौके) ने चौथे विकेट के लिये 73 रन जोड़े थे। शमी ने 15 रन देकर चार विकेट लिये जबकि आईपीएल में पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी प्रभाव छोड़ा और 22 रन देकर एक विकेट लिया। शेल्डन कोटरेल (24 रन देकर दो) ने भी पहले तीन ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here