‘पार्टनरशीप फॉर डिजीटल इंडिया’ कार्यक्रम में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कंपनी ने बीते महीने व्हाट्सएप पे लॉन्च किया। ये सब यूपीआई सिस्टम और 140 बैंकों की वजह से करना आसान रहा। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना।

इसी कार्यक्रम में देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी। उन्होंने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख अंबानी ने कहा कि उनका मानना है कि अगले दो दशकों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि देश एक प्रमुख डिजिटल समाज बन जाएगा, जिसे युवा चलाएंगे। उन्होंने कहा किहमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 अमरीकी डालर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डालर हो जाएगी। अंबानी ने कहा कि फेसबुक और दुनिया की कई दूसरी कंपनियों और उद्यमियों के पास भारत में कारोबार करने, इस आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर है।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here