सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को मुख्य आरोपी बनाया गया है. मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस के बाद इस मामले के जांच ईडी और सीबीआई कर रही है. ड्रग्स का मामला जुड़ने के बाद, अब नारकोटिक्स ब्यूरो भी इसकी अलग एंगल से जांच कर रहा है. इस बीच रिया एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा और सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा किया.

रिया ने आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मीटू मूवमेंट के दौरान लगाए गए आरोप से काफी परेशान थे. साल 2018 में आई कुछ खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह ने फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान को-स्टार संजना सांघी के साथ दुर्व्यवहार किया था. हालांकि संजना ने इस अफवाहों को खारिज कर दिया था.

मीटू आरोप से दबाव में सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सुशांत सिंह का मानना था कि उन पर लगाए गए मीटू आरोपों के पीछे किसी का हाथ था. उन पर लगे आरोप साल 2018 में काफी तेजी से फैला था. वहीं, एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा,”मुझे लगता है कि मीटू आरोपों की वजह से ही सुशांत पर ज्यादा दबाव बना. उनका मानना था कि इन आरोपों के पीछे कोई है. वह अक्सर उन्हें ‘वो लोग’ कह कर बुलाता था. मुझे नहीं पता की वो लोग कौन थे. उसे लगता था कि संजना सांघी के पीछे कोई है.”

कंगना रनौत ने भी संजना पर उठाए थे सवाल

बता दें कि कंगना रनौत ने भी संजना सांघी पर इस बात को लेकर निशाना साधा था कि उन्होंने सही समय पर आकर उन आरोपों को खारिज क्यों नहीं किया जो सुशांत पर लगाए गए थे. उन्होंने कहा था कि संजना ने इन अफवाहों को खारिज करने में इतना वक्त क्यों लगाया, जिसने की 2018 में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

SSR Case: रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में लगाया था सुशांत की बहनों पर ये आरोप, अब श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया करारा जवाब



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here